3. पद (तुलसीदास) भाषा की बात
1. दोनों पदों से सर्वनाम पद चुनें।
उत्तर- मेरिओ, हौं, मेेरी,कछु, सो, कौन, तव, मोहुसे, कोउ, तिन्ह, तू आदि।
2. दूसरे पद से अनुप्रास अलंकार के उदाहरण चुनें।
उत्तर- दूसरे पद में अनुप्रास अलंकार निम्नलिखित हैं-
रटत रिरिहा आरि और न
कलि कराल
दुकाल दारुन
कुभाँति कुसाजु
नीच जन मन ऊँच
हहरि हिय
साधु-समाजु
कहुँ कतहुँ कोउ
कहयो कोसलराजु
दीनता-दारिद दलै
दानि दसरथरायके
भूखो भिखारी
सुधा सुनाजु
3. पठित अंशों से विदेशज शब्दों को चुनें?
उत्तर- विदेशज शब्द-
द्याइबी - दिला देना
कहिबी - कह देना
तव - तुम्हारे
रिरिहा - रिरियाना
आरि - आश्रय, अड़ान आदि।
4. पठित पद किस भाषा में हैं?
उत्तर- पठित पद अवधी भाषा में है।
5. 'कोढ़ में खाज होना' का क्या अर्थ होता है?
उत्तर- 'कोढ़ में खाज होना' का अर्थ दुखी व्यक्ति को और अधिक दुःख देना।
6. निम्नलिखित शब्दों का खड़ी बोली रूप लिखें-
जनमको, हौं, तुलसिहि, भगति, मोहुसे, कहुँ, कतहुँ
जनमको = जन्म से
हौं = मैं
तुलसिहि = तुलसी की
भगति = भक्ति
मोहुसे = मुझसे
कहुँ = कहना
कतहुँ = कहीं


oxfordhindi29@gmail.com