5. कवित्त (भाषा की बात)
5. कवित्त (भाषा की बात)
1. प्रथम छंद में कोन सा रस है? उसका स्थाई भाव क्या है?
उत्तर- प्रथम छंद में वीर रस है तथा उसका स्थाई भाव उत्साह है।
2. प्रथम छंद का काव्य गुण क्या है?
उत्तर- प्रथम छंद का काव्य गुण ओज गुण है।
3. द्वितीय छंद में किस रस की अभिव्यंजना हुई है? उस रस का स्थाई भाव क्या है?
उत्तर- द्वितीय छंद में रौद्र रस की अभिव्यंजना हुई है तथा रौद्र रस का स्थाई भाव क्रोध है।
4. प्रथम छंद में किन अलंकारों का प्रयोग हुआ है?
उत्तर- प्रथम छंद में अनुप्रास तथा उत्प्रेक्षा अलंकारों का प्रयोग हुआ है।
5. 'लागति लपकि कंठ बैरिन के नागिनी सी' - इसमें कौन सा अलंकार है?
उत्तर- अनुप्रास तथा उपमा अलंकार है।
6. दूसरे छंद से अनुप्रास अलंकार के उदाहरण चुनें।
उत्तर- म्यान ते मयूखैं
तम-तोम
लागति लपकि
रुद्रहि रिझावै दै दै मुंडन की माल
लाल छितिपाल छत्रसाल
प्रतिभट कटक कटीले केते काटि काटि
कालिका सी किलकि कलेऊ देती काल को।
7. निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची लिखें -
भानु, रुद्र, चीता, इंद्र, तम, तेज, मृग, काल, कंठ, भट
भानु = सूर्य, रवि, भास्कर, दिवाकर, प्रभाकर
रुद्र = शंकर, त्रिपुरारि, त्रिलोचन, शम्भु, शिव
चीता = बाघ
इंद्र = सुरेन्द्र, देवेन्द्र, सुरपति, देवेश
तम = अंधकार, अँधेरा, तम, तिमिर
तेज = प्रताप, महिमा, शूरता
मृग = हिरण, तीव्रधावक
काल = समय, यमराज, शिव, मुहूर्त
कंठ = गला
भट = योद्धा, रणवीर
8. 'महाबाहु' में 'महा' उपसर्ग है, इस उपसर्ग से पाँच अन्य शब्द बनाएँ।
उत्तर-
महाबली
महाकाव्य
महात्मा
महाराज
महाकाल
महाशय
9. 'छितिपाल' में 'पाल' प्रत्यय है, इस प्रत्यय से युक्त छह अन्य शब्द बनाएँ।
उत्तर-
द्वारपाल
राज्यपाल
धर्मपाल
गोपाल
रामपाल
सतपाल
जयपाल


oxfordhindi29@gmail.com